CG : लाखो की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 5 चोरो से लाखो का सामान बरामद

दुर्ग। पुलिस ने बिल्डिंग निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सेंटरिंग प्लेट और मिक्सर मशीन जैसी चीजें चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 5.70 लाख रुपए का सामान जब्त किया है।

दुर्ग एडिशनल एसपी अभिषेक झा ने बताया कि, पिछले दिनों लगातार निर्माणाधीन मकानों के पास से सेंटरिंग प्लेट, मिक्सर मशीन और अन्य समान चोरी की शिकायत आ रही थी। लगातार नेवई, पद्मनाभपुर, पुलगांव और भिलाई नगर में कई मामले सामने आने पर एसपी जितेंद्र शुक्ला ने एक्शन लेने कहा। उन्होंने दुर्ग की क्राइम टीम के साथ नेवई, पद्मनाभपुर, पुलगांव और भिलाई नगर पुलिस को मिलकर एक टीम बनाई। चोरों को पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, कुछ लोग सेंटरिंग प्लेट और मिक्सर मशीन चोरी की वारदात में शामिल हैं। पुलिस ने जब उन लोगों को गिरफ्तार किया और सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही के आधार पर उनके पास से 295 लोहे की सेंटरिंग प्लेट, 4 कंक्रीट मिक्सर मशीन और घटना में इस्तेमाल ई-रिक्शा जब्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds