BIG BREAKING : बीजापुर के जंगलों चल रही पुलिस-नक्सली मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर

बीजापुर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। सुबह से रुक-रुककर दोनों ओर से फायरिंग हो रही है। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों की मारे जाने की खबर है।

पुलिस से जुड़े सूत्रों की मानें तो यह मुठभेड़ मद्देड़ थाना इलाके के कोरंजेड़-बंदेपारा के जंगलों चल रही है। जवानों को बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबल के जवान मौके के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से सुबह से ही रुक-रुक फायरिंग हो रही है। कई नक्सलियों की मारे जाने की खबर है।

हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। बता दें कि बीतें दिनों सुकमा-बीजापुर सीमा पर भी पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई थी। इसमें इन हार्डकोर नक्सली मारे गए थे। नक्सलियों की मौजूदगी की इनपुट के बाद जवानों को ऑपरेशन के लिए भेजा गया। मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds