लॉगिन

Eye Care Tips : 5 सब्जियों से आंखों की देखभाल, बढ़ती उम्र में भी नहीं होगी रोशनी कम

LIFESTYLE January 12, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
Eye Care Tips : 5 सब्जियों से आंखों की देखभाल, बढ़ती उम्र में भी नहीं होगी रोशनी कम

Eye Care Tips : 5 सब्जियों से आंखों की देखभाल, बढ़ती उम्र में भी नहीं होगी रोशनी कम

आंखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी सही देखभाल करना बेहद जरूरी है। बदलती जीवनशैली और बढ़ती उम्र के साथ अक्सर हमारी आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है। लेकिन अगर आप अपनी डाइट में कुछ सब्जियों को शामिल करते हैं, तो आंखों की सेहत को लंबे समय तक बनाए रखा जा सकता है। यहां 5 ऐसी सब्जियां, जो आपकी आंखों के लिए वरदान हैं।

गाजर

गाजर आंखों की सेहत के लिए सबसे उपयोगी सब्जियों में से एक है। इसमें विटामिन ए की भरपूर मात्रा होती है, जो आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद करता है। आप इसे सलाद, जूस या सब्जी के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

पालक

पालक पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आंखों को हानिकारक यूवी किरणों से बचाते हैं। पालक में मौजूद आयरन और विटामिन सी आंखों को बेहतर बनाते हैं, जिससे आंखें स्वस्थ और चमकदार रहती हैं। इसे आप पराठा या सब्जी के रूप में खा सकते हैं।

मटर

हरी मटर में विटामिन सी विटामिन ई और जिंक होता है, जो आंखों की कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है। मटर आंखों में नमी बनाए रखने में मदद करता है और ड्राई आई सिंड्रोम जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। इसे आप सब्जी, पुलाव या सलाद के रूप में खा सकते हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds