लॉगिन

भाजपा के वायरल विडियो पर भड़के भूपेश बघेल, ट्वीट कर कहा… “हमारे भांचा राम से अपनी तुलना करके आप छत्तीसगढ़ के लोगो की भावनाए कर रहे आहात”

Chhattisgarh January 11, 2025 रिपोर्टर: shailesh
भाजपा के वायरल विडियो पर भड़के भूपेश बघेल, ट्वीट कर कहा… “हमारे भांचा राम से अपनी तुलना करके आप छत्तीसगढ़ के लोगो की भावनाए कर रहे आहात”

भाजपा के वायरल विडियो पर भड़के भूपेश बघेल, ट्वीट कर कहा… “हमारे भांचा राम से अपनी तुलना करके आप छत्तीसगढ़ के लोगो की भावनाए कर रहे आहात”

रायपुर : छत्तीसगढ़ में इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रदेश के कई नेताओं को राम चरित मानस के पात्रों के रूप में दिखाया गया है। सबसे खास बात यह है कि इसमें भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के नाम है। मुख्यमंत्री साय और उनके सरकार के मंत्रियों के साथ-साथ अन्य भाजपा नेताओं को भगवान राम से जुड़े पात्रों के रूप में दिखाया गया है, जबकि कांग्रेस नेताओं को रावण दल से जुड़े लोगों के रूप में दिखाया गया है। इस वीडियो को लेकर प्रदेश में सियासत गर्म हो गई है। पू्र्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस वीडियो को अपने एक्स अकाउंट पर शेयर कर सरकार पर निशाना साधा है।

पू्र्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा कि विष्णुदेव साय जी ने अपनी पीआर टीम के माध्यम से स्वयं को प्रभु राम घोषित कर दिया है. इतना ही नहीं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओ और महिला नेताओ को  राक्षस प्रदर्शित किया है. मुख्यमंत्री जी ! आप कुछ भी हो सकते है आप भगवान् नहीं हो सकते, हमारे भांचा राम से अपनी तुलना करके आप छत्तीसगढ़ के लोगो की भावनाए आहात कर रहे है|

वायरल हो रहे वीडियो में सीएम विष्णुदेव साय को राम, डिप्टी सीएम अरुण साव को लक्ष्मण, गृहमंत्री विजय शर्मा को हनुमान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव को भरत के रूप में दिखाया गया है। वहीं कांग्रेस नेताओं की बात करें तो भूपेश बघेल को रावण, टीएस सिंहदेव को विभीषण, पीपीसी चीफ दीपक बैज को कुंभकरण, सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े को मंथरा, सांसद ज्योत्सना महंत को ताड़का, कसडोल की पूर्व विधायक शकुंतला साहू को सूर्पनखा के रूप में दिखाया गया है। इसमें कोयला घोटाले में फंसी पूर्व अधिकारी सौम्या चौरसिया को कैकेई के रूप में प्रदर्शित किया गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds