सीएम के मीडिया सलाहकार ने कांग्रेस पर निशाना साधा, बोले “हर अपराध के पीछे कांग्रेस का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई न कोई होता है”

रायपुर : सीएम के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है, और कहा कि प्रदेश में हर अपराध के पीछे कांग्रेस का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई न कोई होता है। पंकज कुमार झा ने एक्स पर लिखा भाजपा लगातार कहती रही है कि हर कांग्रेसी अपराधी हैं, ऐसा बिल्कुल नहीं है। पर यह तथ्य है छत्तीसगढ़ में कि हर अपराध के पीछे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से @INCChhattisgarh से संबंधित कोई न कोई होता ही है।

इसके जवाब में एक अजीब बात पिछले दिनों कही थी @bhupeshbaghel जी ने। उन्होंने राजीव मितान क्लब से संबंधित आरोपों पर जवाब देते हुए कहा था कि क्योंकि अब उस क्लब के सदस्यों को काम आदि नहीं दिया जा रहा, इसलिए सूखा नशा, अपराध आदि बढ़ रहे हैं। बकायदा प्रेस कर पूर्व सीएम ने यह बात कही थी। ऐसा कह कर वे साफ-साफ @BJP4CGState के आरोपों पर मुहर लगाते नजर आये कि अपराधों से कांग्रेस का कनेक्शन है। हालांकि हम हर कांग्रेसी युवा को अपराधी बिल्कुल नहीं मानते।

भूपेशजी को ऐसा बिल्कुल नहीं कहना चाहिए था। पर अगर कांग्रेस के कद्दावर नेता की बात मान भी लें कि अब राजीव जी के क्लब वालों को पैसा-काम नहीं मिलता, इसीलिए अपराध बढ़ रहे हैं, तो प्रश्न यह भी पैदा होता है कि कांग्रेस नेता सुरेश चंद्रकार के पास तो भर-भर कर काम थे। इतने काम थे, इतने पैसे थे कि हेलीकॉप्टर से उसकी बारात आती थी। तो उसने ऐसा घृणित, नृशंस और बर्बर अपराध क्यों किया?  अर्थात् काम या पैसा नहीं हो, तब भी अपराध, भर-भर कर हो ये चीजें, फिर भी दुष्कर्म! क्या कांग्रेस से होना ही हर तरह का अपराध करने की अनुज्ञप्ति है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds