सीएम के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने कहा, “प्रियंका जी” सुरेश चंद्राकर को कांग्रेस से कराए निष्काषित

रायपुर। सीएम के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने एक पोस्ट कर कहा है कि – सुरेश चंद्रकार गिरफ्तार। प्रियंका गांधीजी कांग्रेस के छत्तीसगढ़ इकाई को निर्देशित करें कि अब भी कम से कम वह अपने नेता को कांग्रेस से निष्कासित कर दे। बस्तर की आवाज मुकेश चंद्रकार जी का हत्यारा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश चंद्रकार हैदराबाद से गिरफ्तार। बधाई छत्तीसगढ़।

कम से कम अब भी हत्यारे को पार्टी से निकाल दीजिये कृपया दीपक बैज जी। क्या मोह है @INCChhattisgarh का इस हत्यारे से, यह समझ नहीं आ रहा। @priyankagandhi जी, कृपया आप निर्देशित करें @bhupeshbaghel जी को कि वे हत्यारे को कांग्रेस से निकालने के लिए पहल करें।

एक दोस्ताना शिकायत मीडिया के साथियों से भी है। समूचे आदर के साथ कहना चाहूँगा। सोचिए जरा। अगर कोई अपराध हो और दुर्योग से अगर वह आरोपी@BJP4Indiaके किसी मण्डल (ब्लॉक) के किसी एक प्रकोष्ठ का कोई सदस्य भी निकल जाय, तो लगातार लिखा जाता है – भाजपा नेता गिरफ्तार। आरोपी भाजपा नेता था आदि-आदि। किंतु… किंतु एक बर्बर अपराध में, पत्रकार मुकेश चंद्रकार जी की नृशंस हत्या में कांग्रेस का एक बड़ा नेता शामिल है, गिरफ्तार भी हो गया वह, उसे@INCIndiaनेता कहने में आप संकोच क्यों कर रहे?

मैंने किसी समाचार में यह शीर्षक नहीं देखा कि कांग्रेस नेता हत्यारा आदि। समाचार कैसे लगाना है, यह आपका विशेषाधिकार-विवेकाधिकार है, परंतु एक पाठक-दर्शक के नाते यह प्रश्न उठाना अपना भी अधिकार तो हो हो सकता है? उसी नाते यह निवेदन किया है, कृपया अन्यथा नहीं लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds