CG : पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर हैदराबाद से गिरफ्तार

बीजापुर : बीजापुर जिले में हुए पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसआईटी टीम ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को देर रात हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल एसआईटी टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। जिले के पुलिस अधीक्षक बीजापुर खुद उसकी गिरफ्तारी पुष्टि की है। पुलिस ने 3 आरोपी दिनेश, रितेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

बता दें कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी 2025 को शाम 7 बजे से घर से लापता थे। अगले दिन 2 जनवरी को उनके भाई युकेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस लगातार मुकेश का फोन ट्रेस कर रही थी। फोन बंद था, लेकिन लास्ट लोकेशन आसपास दिख रही थी। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए, जिसमें अंतिम बार मुकेश टी-शर्ट और शॉर्ट्स में दिखे इधर, पत्रकारों ने भी अलग-अलग जगह पता किया। जीमेल लोकेशन के जरिए लोकेशन ट्रेस की गई, जिसमें मुकेश की लास्ट लोकेशन बीजापुर के चट्टानपारा में दिखी। पुलिस ने इसी के आधार पर जांच की।

शुक्रवार को तलाशी के दौरान रितेश चंद्राकर ​​​​​​का फार्म हाउस दिखा। यहां बैडमिंटन कोर्ट है। जब पत्रकार पुलिस के साथ लोकेशन पर पहुंचे, तो पुरानी सैप्टिक टैंक में कुछ नया कांक्रीट किया हुआ दिखा। इससे पत्रकारों को शक हुआ और इसे तोड़ा गया। इसके बाद मुकेश की लाश सैप्टिक टैंक से ही मिली।​​​​​​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds