भाजपा ने चार जिलों में घोषित किए नए जिलाध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग को दी प्रमुखता

कांकेर में महेश जैन बने भाजपा जिलाध्यक्ष कांकेर जिले में भाजपा ने महेश जैन को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पिछड़ा वर्ग से चुने गए जैन पहले संभागीय अध्यक्ष और बस्तर लोकसभा सीट के संचालक रह चुके हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में जीत दर्ज की थी। रायगढ़ में अरुणधर दीवान को सौंपी कमान रायगढ़ जिले में भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर अरुणधर दीवान को नियुक्त किया गया है। पूर्व में जिला महामंत्री और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी रह चुके दीवान 2019 से जिला महामंत्री के तौर पर कार्यरत थे। उनकी नियुक्ति का ऐलान भाजपा संगठन चुनाव के पर्यवेक्षक धरमलाल कौशिक ने किया। दुर्ग में पुरुषोत्तम देवांगन को मिली जिम्मेदारी दुर्ग जिले में पुरुषोत्तम देवांगन को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा जिला चुनाव अधिकारी गौरीशंकर अग्रवाल और पर्यवेक्षक भूपेंद्र सवन्नी ने भिलाई में की। देवांगन विधायक रिकेश सेन और डॉ. सरोज पांडे के करीबी माने जाते हैं। सूरजपुर में मुरली सोनी पर जताया भरोसा सूरजपुर जिले में मुरली सोनी को भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व जिला महामंत्री और वरिष्ठ नेता भीमसेन अग्रवाल के करीबी सोनी की घोषणा चुनाव प्रभारी चंपा देवी पावले ने की। उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds