रायगढ़ ब्रेकिंग : जिला भाजपा के अध्यक्ष पद का हुआ घोषणा, रायगढ़ भाजपा अध्यक्ष बने अरुण धर दीवान

पार्टी को एकजुट करने और आगामी चुनावों में जीत दिलाने की है चुनौती

रायगढ़: जिले में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए लंबे समय से चल रहे कयासों का आज अंत हुआ। प्रदेश के आला नेताओं के विचार-विमर्श के बाद, अरुण धर दीवान को जिला भाजपा अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।

अरुण धर दीवान इससे पहले जिला भाजपा महामंत्री के पद पर कार्यरत थे और अब उन्हें 5 साल के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धमेलाल कौशिक ने लिफाफा खोलकर उनके नाम की घोषणा की।

उनके सामने नगर निगम, नगर पंचायत, जिला पंचायत जैसे महत्वपूर्ण चुनावों में पार्टी को विजय दिलाने की चुनौती होगी। इसके साथ ही, पार्टी में गुटबाजी को खत्म करना और उसे एकजुट रखना भी उनका मुख्य कार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds