लॉगिन

सीएम साय ने मुठभेड़ में शहीद जवान को लेकर जताया शोक, कहा “प्रधान आरक्षक सन्नू कारम का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा”

Chhattisgarh January 5, 2025 रिपोर्टर: shailesh
सीएम साय ने मुठभेड़ में शहीद जवान को लेकर जताया शोक, कहा “प्रधान आरक्षक सन्नू कारम का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा”

सीएम साय ने मुठभेड़ में शहीद जवान को लेकर जताया शोक, कहा “प्रधान आरक्षक सन्नू कारम का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा”

रायपुर : अबूझमाड़ मुठभेड़ को लेकर सीएम साय ने फोर्स को बधाई दी और कहा, नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में अब तक 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

मुठभेड़ में डीआरजी के जवान, प्रधान आरक्षक सन्नू कारम के शहीद होने की भी दुःखद खबर प्राप्त हुई है। उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबल के जवान बहुत ही मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं और उसके खात्मे तक यह लड़ाई जारी रहेगी। ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds