पुलिस आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी : तीन पुलिस कर्मी और एक महिला अभ्यर्थी गिरफ्तार

राजनांदगांव।  पुलिस आरक्षक भर्ती मामले में गड़बड़ी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है। सात लोगों की गिरफ्तारी के बाद भी जारी जांच में चार अन्य लोगों की संलिप्तता पाए जाने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें तीन पुलिसकर्मी एवं एक महिला अभ्यर्थी शामिल है। वहीं यह भी साफ कर दिया गया है कि आगे भी जांच में जिन लोगों की संलिप्तता इस मामले में पाई जाएगी, उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,  आरक्षक भर्ती संवर्ग में मशीन में छेड़खानी कर अंक में लाभ दिलाने के मामले में अपराध क्रमांक 568/24 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2), 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान विवेचना के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चैटिंग मैसेज एवं गवाहों के बयान के अलावा अन्य साक्ष्य सबूत जमा किया गया। इसके साथ ही भर्ती के दौरान की डिजिटल साक्ष्य और संदेहियों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने पर चार लोगों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की गई।

इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस भी जब्त

इस मामले में पुलिस विभाग ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस को भी जब्त किया है। बताया गया कि जांच में अभी और भी संहेदी लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी कर ली गई है, उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds