कांग्रेस में बदलाव की सुगबुगाहट पर डिप्टी सीएम साव का तंज, बोले- हार के बाद से ही सुन रहे हैं, देखिए कब हो पाता है

रायपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, साल 2024 न केवल देश के लिए बल्कि छत्तीसगढ़ के लिए खास रहा है। हमने बनाया, हम ही संवारेंगे की पृष्ठभूमि तैयार हुई है। प्रदेश में विकास का पहिया रुक गया था। उसको ट्रैक पर लाकर तेज गति से विकास किया जा रहा है।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पार्टी में परिवर्तन को लेकर कहा कि, कांग्रेस पार्टी के परिवर्तन की चर्चा विधानसभा चुनाव के बाद से सुनते रहे हैं। पर आज कांग्रेस पार्टी नेतृत्व विहीन दिशाहीन समाप्ति के कगार पर खड़ी है। छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में सबक सिखाया है। आने वाले निकाय और पंचायत चुनाव में घर बैठाने वाले है।

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को मिलेगी जीत- डिप्टी सीएम साव 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, भाजपा ने हमेशा से महिला नेतृत्व को महिला सशक्तिकरण के काम को आगे बढ़ाया है। आने वाले समय में संगठन में सम्मानजनक भागीदारी रहेगी। भाजपा ने हमेशा महिलाओं को स्थान दिया है। वहीं साव ने इस दौरान बैलेट पेपर से चुनाव पर कहा कि, कांग्रेस पार्टी आज किसी भी विषय को जीत माने। उनके दावों से कुछ नहीं होना है। नगरीय निकाय चुनाव में विधानसभा,लोकसभा और दक्षिण उपचुनाव की तरह भाजपा को जीत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds