‘स्कूल कॉलेज आणि लाइफ’ का ट्रेलर जारी, इस फिल्म से मराठी सिनेमा में डेब्यू कर रहे रोहित शेट्टी

मुंबई : बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी अब मराठी सिनेमा में अपनी धाक जमाने को तैयार हैं। वह मराठी फिल्म ‘स्कूल कॉलेज आणि लाइफ’ के जरिए मराठी इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। बता दें कि रोहित इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। विहान सूर्यवंशी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर जारी हो गया है।

स्कूल के मस्तीभरे दिन आ जाएंगे याद

बता दें कि इस फिल्म में तेजस्वी प्रकाश और करण परब लीड रोल में हैं। यह फैमिली एंटरटेनर फिल्म बताई जा रही है। जैसा कि नाम से ही साफ है कि यह फिल्म स्कूल-कॉलेज की लाइफ पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर काफी दिलचस्प है। इसे देखकर आपको भी अपने स्कूल और कॉलेज वाले दिन याद हो आएंगे। स्कूल की लाइफ में मस्ती और पढ़ाई के अलावा युवा किन चुनौतियों से गुजरते हैं यह ट्रेलर में दिखाया गया है।

तेजस्वी का रोमांटिक अंदाज

ट्रेलर की शुरुआत स्कूल के दृश्य से होती है। क्लास में बैठकर बच्चे शरारत और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद कॉलेज की लाइफ है और एक कॉलेज वाली लव स्टोरी भी है। यह लव स्टोरी किस मोड़ पर जाती है, आप ट्रेलर में देख सकते हैं। ट्रेलर में तेजस्वी प्रकाश को रोमांटिक अंदाज दिखाया गया है। बता दें कि यह तेजस्वी प्रकाश की भी यह मराठी डेब्यू फिल्म है। तेजस्वी ट्रेलर में बेहद मासूम लग रही हैं।

इस दिन होगी रिलीज

इस फिल्म को रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ रोहित शेट्टी, पवित्र गांधी और विवेक शाह मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 14 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी। फैंस पिछले तीन साल से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। वर्ष 2020 में तेजस्वी प्रकाश ने जब रोहित शेट्टी का टीवी रियलिटी ‘शो खतरों के खिलाड़ी’ किया था, तभी उनकी इस फिल्म का एलान किया गया था। हालांकि, कुछ वजहों के चलते यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई थी। फैंस तभी से इसका इंतजार कर रहे थे, जो अब पूरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds