कंगना ने एलन मस्क के प्यार वाले ट्वीट पर दी प्रतिक्रिया, इशारो-इशारो में ऋतिक पर भी किया वार

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर किसी न किसी कारण सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं। एक्ट्रेस ज्यादातर अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं।

उन्होंने हाल ही में ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया है। यह पोस्ट उन्होंने एलन मस्क को लेकर किया है, और इशारों इशारों में ऋतिक रोशन को पर भी वार किया है।

एलन ने किया ट्वीट

एलन मस्क ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने लिखा था-प्यार में पड़ना अलग तरह से हिट होता है जब आप जानते हैं कि वे सीआईए के भेजे गए एक पेड एक्टर हैं, जो आपकी सरकार को खत्म करने के लिए अपनी लाइफ को डेडिकेट करने से विचलित करते हैं।

एलन मस्क और ऋतिक पर कंगना ने साधा निशाना

एलन मस्क के इसी पोस्ट पर कंगना रणौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा मुझे कभी विश्वास नहीं हुआ कि मुझसे ज्यादा ड्रामेटिक लाइफ किसी और की हो सकती है,

यह उस पूरे फिल्म माफिया से ज्यादा रोमांचक लगता है मुझे प्रेम प्रसंग के लिए जेल में डालने की कोशिश कर रहा है।

ऋतिक को लेकर कंगना ने कही थी यह बात

कंगना का यह ट्वीट ऋतिक रोशन के साथ उनके कथित प्रेम संबंधों की ओर इशारा कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने पहले दावा किया था कि दोनों रिलेशनशिप में थे और साथ में पेरिस भी गए थे।

हालांकि एक्टर ऋतिक रोशन ने उनके सभी दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया था। दोनों ही कलाकारों ने फिल्म क्रिश 2 में काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds