Special Story : 2024 में छत्तीसगढ़ में क्या हुआ? रूह कंपा देने वाली 10 बड़ी घटनाएँ

छत्तीसगढ़ के लिए साल 2024 में हुई ये घटनाएं गहरे जख्म छोड़ गईं और इन्हें राज्य की जनता लंबे समय तक याद रखेगी। राज्य ने इस साल कई गंभीर हादसों और अपराधों का सामना किया, जिनमें कई निर्दोष लोगों की जान गई। चाहे कवर्धा हादसा हो, बलौदाबाजार की हिंसा, या सूरजपुर का डबल मर्डर, इन घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और सामाजिक ताने-बाने को हिलाकर रख दिया।

1. कवर्धा हादसा
20 मई को कवर्धा जिले के बाहपानी गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 19 लोगों की मौत हो गई थी। पिकअप में 25 लोग सवार थे, जो तेंदूपत्ता तोड़ने के बाद लौट रहे थे। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और मुआवजे की घोषणा की।

2. बलौदाबाजार हिंसा
10 जून को बलौदाबाजार में सतनामी समाज की रैली के दौरान कलेक्टर और एसपी कार्यालय में आगजनी हुई। 12.5 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ, और 25 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए। इस घटना में 186 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

3. लोहारीडीह हत्याकांड
14-19 सितंबर के बीच कबीरधाम जिले में तीन लोगों की हत्या हुई। पुलिस की पिटाई से एक आरोपी की जेल में मौत हुई, जिसके बाद 23 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

4. कुम्हारी बस हादसा
10 अप्रैल को कुम्हारी में एक डिस्टलरी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत हुई और 15 घायल हुए। पीएम मोदी और सीएम ने शोक व्यक्त किया।

5. आकाशीय बिजली गिरने से मौतें
8 सितंबर को बलौदाबाजार और अभनपुर में बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत हुई। पीड़ित परिवारों को आपदा राहत सहायता दी गई।

6. सूरजपुर डबल मर्डर
प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या कर शवों को नहर के पास फेंक दिया गया। कुलदीप साहू समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

7. सीतापुर हत्याकांड
सरगुजा जिले में आदिवासी युवक संदीप लकड़ा की हत्या कर शव को पानी टंकी के नीचे दफनाया गया। मुख्य आरोपी ठेकेदार अभिषेक पांडेय को गिरफ्तार किया गया।

2024 छत्तीसगढ़ के लिए घटनाओं से भरा रहा, जो लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds