लॉगिन

‘दोगलेपन की हद…’ विराट को लेकर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने की सारी हदें पार, इरफान पठान ने लगाई क्लास

Sports December 28, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
‘दोगलेपन की हद…’ विराट को लेकर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने की सारी हदें पार, इरफान पठान ने लगाई क्लास

‘दोगलेपन की हद…’ विराट को लेकर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने की सारी हदें पार, इरफान पठान ने लगाई क्लास

Irfan Pathan slams Australian media: भारतीय टीम इस वक्त 5 टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। जहां 3 मैचों के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। जैसे-जैसे सीरीज अपने अंजाम तक पहुंच रही है, वैसे-वैसे सीरीज का रोमांच बढ़ता जा रहा है। सीरीज का चौथा मैच ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। जहां मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टेंस को जबरदस्ती टक्कर मारने के कारण विवादों में घिरे कोहली पर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया बुरी तरह टूट पड़ा। जी हां, वही मीडिया, जो सीरीज शुरू होने से पहले कोहली की तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रही थी, वह अब बेशर्मी पर उतर आया है और कोहली को जोकर बताने लगा है। इस बीच इरफान पठान ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की जमकर क्लास लगाई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds