लॉगिन

CG सड़क हादसा : खड़ी कमांडर वाहन को पीछे से जेसीबी ने मारी टक्कर,20 घायल 4 की हालत गंभीर

Chhattisgarh December 28, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG सड़क हादसा : खड़ी कमांडर वाहन को पीछे से जेसीबी ने मारी टक्कर,20 घायल 4 की हालत गंभीर

CG सड़क हादसा : खड़ी कमांडर वाहन को पीछे से जेसीबी ने मारी टक्कर,20 घायल 4 की हालत गंभीर

जगदलपुर : बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर से लगभग 45 किलो मीटर दूरी पर स्थित ग्राम कोड़ेनार और बास्तानार के बीच तुरंगुर चौक के पास शुक्रवार देर शाम एक खड़ी कमांडर वाहन को पीछे से जेसीबी ने टक्कर मार दी। इस दौरान कमांडर वाहन में सवार लगभग 20 महिलाएं घायल हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही कोड़ेनार पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को किलेपाल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों में 4 महिलाओं की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।जिन्हें बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल रेफर किया गया है, वहीं बाकी घायलों का किलेपाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है। कोड़ेनार पुलिस आरोपी जेसीबी चालक और वाहन की तलाश कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds