इन राशियों की मुश्किल बढ़ाएंगे राहु-केतु, पैसों का होगा नुकसान

राहु और केतु पाप ग्रह है। इस साल दोनों ग्रहों की चाल 4 राशि वालों को परेशान करेगी। इस वर्ष केतु कन्या राशि और राहु मीन राशि में रहेगा। परिणामस्वरूप चार राशियों को धन, स्वास्थ्य और करियर के मामले में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वैदित ज्योतिष के अनुसार राहु और केतु छाया ग्रह है। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ता है। राहु-केतु विपरीत दिशाओं में चलते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु-केतु का एक चक्र पूरा होने में डेढ़ साल का समय लगता है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। राहु आर्थिक स्थिति को प्रभावित करेगा। बजट बिगड़ सकता है। धन का आगमन होगा, लेकिन खर्चे भी अधिक रहने वाले हैं। अगर निवेश करना चाहते हैं, तो कोई भी कदम सोच समझकर उठाएं। राहु-केतु का प्रभाव वैवाहिक जीवन पर भी पड़ सकता है। जीवन साथी से अनबन बढ़ सकता है। रिश्तों में दरार आ सकती है।

वृषभ राशि

राहु-केतु वृषभ राशि वालों की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। ये ग्रह आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं। बिजनेस में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। घर से दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते है।

कन्या राशि

इस साल आपको अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से संबंध बिगड़ सकते हैं। व्यापार में लाभ कमाने के लिए कड़े प्रयास करने की जरूरत है। खर्च और कर्ज आपकी मुश्किल बढ़ाने का काम करेंगे। छात्रों की एकाग्रता भंग हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds