लॉगिन

घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट काबुली चना पुलाव, जानते हैं स्टेप बाय स्टेप रेसिपी

LIFESTYLE December 22, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट काबुली चना पुलाव, जानते हैं स्टेप बाय स्टेप रेसिपी

Kabuli Chana Pulao

भारत में रोटी और पुलाव दोनों ही खाने की थाली का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। पार्टी या फंक्शन में पुलाव जरूर बनाया जाता है। वैसे तो पुलाव की कई वैराइटी मशहूर हैं जिसमें वेज पुलाव सबसे ज़्यादा खाया जाता है। इसके अलावा पनीर पुलाव, मटर पुलाव, सोयाबीन का पुलाव भी सबका फेवरेट होता है।लेकिन काबुली चना पुलाव की बात ही कुछ और है। यह काफी लोगों की पसंद है। अगर आपने अब तक काबुली चना का पुलाव try नहीं किया है तो आज हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे हैं। लंच हो या डिनर यह दोनों के लिए शानदार ऑप्शन है। आपके घर अचानक मेहमान आ जाए तो उसे भी यह लजीज डिश परोस सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री

चावल – 1 कप
काबुली चने – 1/2 कप
अदरक पेस्ट – 1 टी स्पून
जीरा – 1/2 टी स्पून
दालचीनी – 1 टुकड़ा
बड़ी इलायची – 2-3
लौंग – 3-4
हरी मिर्च – 2
हरा धनिया – 1 टेबल स्पून
काली मिर्च – 8-10
हल्दी – 1/4 टी स्पून
नींबू – 1
देसी घी/तेल – 3-4 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

विधि

1-पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले काबुली चने लेकर उन्हें साफ करें और पानी में 6-7 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। चावल को पानी में आधा घंटे के लिए भिगोएं।
2- अब सारे साबुत मसाले बड़ी इलायची, दालचीनी, लौंग और काली मिर्च को दरदरा कूट लें और इस मसाले को एक छोटी कटोरी में अलग रख दें।
3- अब एक कड़ाही में घी/तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।जब घी/तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा और दरदरे कुटे मसाले डालकर कुछ सैकंड तक भूनें।
4- इसके बाद बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक पेस्ट को डालकर हल्का भून लें। इन मसालों में भिगोए हुए काबुली चने और चावल डालकर मिक्स करें।
5- चावल और चने को 2 मिनट तक चलाते हुए भूनें। अब गैस बंद कर दें और माइक्रोवेव के पकाने वाले बाउल में भुने हुए मसाले वाले चने और चावल निकालें और चावल की मात्रा से दोगुना पानी इसमें डाल दें।
6- इसके बाद बाउल में हल्दी, नींबू रस और नमक डालें और बाउल का ढक्कन लगाकर माइक्रोवेव में 10-12 मिनट का वक्त सैट कर रख दें।
7- तय समय के बाद बाउल निकाल लें। काबुली चना पुलाव तैयार है। इसे हरा धनिया डालकर सर्व करें।आपके पास अगर माइक्रोवेव नहीं है तो पूरी प्रक्रिया कुकर की सहायता से भी कर सकते हैं। कुकर में 4-5 सीटियों के बाद काबुली चना पुलाव तैयार हो जाएगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds