लॉगिन

भाजपा समर्थित साधु-संत जनता को कर रहे गुमराह, हिन्दू राष्ट्र की मांग केंद्र सरकार से करनी चाहिए : भूपेश बघेल

Chhattisgarh March 19, 2023 रिपोर्टर: shailesh
भाजपा समर्थित साधु-संत जनता को कर रहे गुमराह,  हिन्दू राष्ट्र की मांग केंद्र सरकार से करनी चाहिए : भूपेश बघेल

भाजपा समर्थित साधु-संत जनता को कर रहे गुमराह, हिन्दू राष्ट्र की मांग केंद्र सरकार से करनी चाहिए : भूपेश बघेल

रायपुर: हिन्दू राष्ट्र की मांग लेकर रायपुर में साधु संतों की सभा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, यह मांग केंद्र सरकार से करनी चाहिए। कांकेर रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि, भाजपा झूठ का महल खड़ा करती है। बेमौसम हुई बारिश से रबी फसलों को हुए नुकसान पर कलेक्टरों से नुकसान का परीक्षण कराने की बात कही है।

ये लोग जनता को कर रहे हैं गुमराह

भूपेश बघेल ने कहा, बहुत सारे साधु संत भाजपा समर्थित हैं। जोकि जनता को बरगला रहे हैं। इसलिए यहां मांग करने के बजाय दिल्ली में केंद्र सरकार के पास साधु-सतों को जाना चाहिए। अमित शाह कहते हैं देश संविधान से चलेगा। वह 25 मार्च को आ रहे हैं। इस मांग को लेकर उनसे मिलना चाहिए। ये लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं।

आवास के मामले में रमन सिंह ने बोला झूठ

प्रधानमंत्री आवास योजना मामले में बीजेपी पर फिर सवाल उठाते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि, आवास के मामले में भी रमन सिंह ने झूठ बोला। 16 लाख आवास कहा से आ गए। 7 लाख आवास के लिए बजट के 3200 करोड़ हमने रखा है। एक अप्रैल से सर्वे शुरू होगा जो पात्र हैं उनको आवास देंगे। बीजेपी इससे सहमत है कि नहीं है। एक सदस्य का सहमत होना अलग विषय है। बीजेपी का बयान आना चाहिए सर्वे का वो स्वागत करते है कि नहीं। भाजपा झूठ का महल खड़ा करती है।

रमन सिंह जो घोटाले की बात कर रहे हैं वो है निराधार

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने 600 करोड़ के राशन घोटाले के आरोप लगाए, इस पर भूपेश बघेल ने कहा-बीजेपी के समय राशन कार्ड बनाकर काट देते थे। 15 लाख फर्जी राशन कार्ड उन्होंने बनाया। जो चावल गया वो घोटाले के श्रेणी में आएगा। रमन सिंह को जवाब देना चाहिए। 2009 में कुनकुरी कांड हुआ। रमन सिंह के क्षेत्र में धान की चोरी हुई थी। हमारे कार्यकाल में कार्रवाई हो रही है। जिन-जिन दुकानों का सत्यापन हुआ और जिसमें कमी पाई गई। उसमे नोटिस जारी हुआ। जो गलत है उसके खिलाफ एफआईआर करा रहे हैं। रमन सिंह के समय में कार्रवाई नहीं हुई। नान डायरी में बहुत सारे नाम थे लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। रमन सिंह जो घोटाले की बात कर रहे हैं वो निराधार है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds