MP News : 50 हजार दोगे तब काम होगा… नायब तहसीलदार ने किसान से मांगी रिश्वत, मझौली में लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा

सीधी। हमेशा रिश्वत के लिए चर्चा में रहा तहसील कार्यालय मझौली एक बार फिर शनिवार को सुर्खियों में रहा। लोकायुक्त टीम रीवा ने यहां पदस्थ नायब तहसीलदार को 25 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। कार्रवाई के बाद से तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम ने किया।

50 हजार रुपये रिश्वत की मांग

सरैहा, ठोंगा के रहने वाले प्रवेश शुक्ला ने लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत की थी। प्रवेश ने बताया कि जमीन के नामांतरण के एवज में 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं। बाद में 25 हजार में सौदा तय हुआ। लोकायुक्त ने मांगी जा रही रिश्वत की जांच की, जिसमें पाया गया है नायाब तहसीलदार बाल्मीकि प्रसाद साकेत प्रभारी नायाब तहसीलदार 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं।

रंगे हाथों पकड़ा

लोकायुक्त ने शनिवार को जाल बिछाया, जैसे ही प्रवेश शुक्ला नायब तहसीलदार के शासकीय आवास में 25 हजार रुपये रिश्वत दे रहे थे। लोकायुक्त की टीम रंगे हाथ पकड़ लिया। जब्त की गई 50 नोट पांच-पांच सौ की है। टीम ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds