लॉगिन

बिग बॉस 18 में रजत दलाल को मिला खिताब, दिग्विजय राठी बेघर; प्रशंसक बोले- अब ट्रॉफी हमारी

National December 20, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
बिग बॉस 18 में रजत दलाल को मिला खिताब, दिग्विजय राठी बेघर; प्रशंसक बोले- अब ट्रॉफी हमारी

बिग बॉस 18 में रजत दलाल को मिला खिताब, दिग्विजय राठी बेघर; प्रशंसक बोले- अब ट्रॉफी हमारी

देश का सबसे बड़ा रियल्टी शो बिग बॉस 18 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। आज के एपिसोड में एक घरवाला बेघर होने वाला है। बताया जा रहा है कि दिग्विजय राठी आज एविक्ट हो जाएंगे। ऐसे में उनके प्रशंसकों का निराश होना लाजमी है। खास बात है कि दिग्विजय राठी के अलावा रजत दलाल को भी सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है। दिग्विजय राठी और रजत दलाल, दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं। ऐसे में प्रशसंकों को डर लग रहा है कि कहीं दिग्विजय राठी की तरह रजत दलाल के साथ भी खेला न हो जाए। शायद इन्हीं कारणों के चलते बिग बॉस के सुपर बॉस ने ऐसा संकेत दे दिया है, जिससे रजत दलाल के प्रशंसकों के चेहरे पर रौनक आ गई है।

रजत दलाल को मिला 24 ऑवर स्टार का खिताब

रजत दलाल के इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया गया है। इसमें जियो सिनेमा और बिग बॉस के 24 ऑवर चैनल का लोगो लगा है। दावा किया गया है कि रजत दलाल को 24 HR Star का खिताब दिया गया है। इस पोस्टर को देखकर प्रशंसकों का भरोसा बढ़ गया है कि न केवल बिग बॉस के टॉप 5 कंटेस्टेंट में शामिल होंगे बल्कि विजेता बनकर ट्रॉफी भी जीतेंगे। प्रदीप जाट ने लिखा कि रजत भाई टॉप पर है। अभिराम ने लिखा कि रजत को 36 बिरादरियों का प्यार मिल रहा है। वहीं ऋषि ने लिखा कि फुल स्पोर्ट। इसी प्रकार अन्य यूजर्स भी रजत के समर्थन में कमेंट कर रहे हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds