टीएस सिंहदेव के फिर बिगड़े बोल! कहा- जिन्ना के साथ भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद और वीर सावरकर ने चलाई सरकार

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने जिन्ना और श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वीर सावरकर को लेकर बयान दिया है. इसके पहले टीएस सिंहदेव राम मंदिर के फैसले पर सवाल उठाए थे.

जिन्ना के साथ भाजपा  के संस्थापक श्यामा प्रसाद और वीर सावरकर ने चलाई सरकार

टीएस सिंहदेव ने कहा कि आजादी से पहले जिन्ना के साथ भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और वीर सावरकर ने सरकार चलाई. हिन्दू महासभा के लोगों नें मुस्लिम लीग के साथ मिलकर सरकार चलाई थी. जिन्ना के साथ मिलकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने सिंध व बंगाल में सरकार चलाई थी.

उन्होंने आगे कहा कि कमियां तो नेहरू और कांग्रेस की भी हैं, लेकिन सबकी कमियों की जानकारी सबको होना चाहिए. बता दें कि अमित शाह के बयान पर सिंहदेव ने पलटवार करते हुए ये बात काही है.

इसके पहले राम मंदिर पर कोर्ट के फैसले पर उठाए थे सवाल

इसके पहले पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने अंबिकापुर के राजीव गांधी भवन में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राम मंदिर और बाबरी मस्जिद पर कोर्ट के द्वारा दिए गए फैसले का जिक्र किया था, अब इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, तब इसे भाजपा ने मुद्दा बनाया गया और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा, सिंहदेव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds