CG बाबा साहब के अपमान पर घमासान : सीएम साय बोले- संविधान निर्माता को को अपमानित करने का काम कांग्रेस ने किया है

रायपुर। संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर के तथाकथित अपमान के मुद्दे पर देशभर में मचे घमासान के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पार्टी को घेरा है। श्री साय ने कहा है कि, कांग्रेस पार्टी ही शुरू से बाबा साहब का अपमान करती आई है।

सीएम साय ने कहा कि, कांग्रेस को इतिहास उठाकर देखना चाहिए, बाबा साहब को अपमानित करने का काम कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस सरकार ने पार्लियामेंट में उनका चित्र तक लगाना आवश्यक नहीं समझा था। श्री साय ने कहा कि, जहां बाबा साहब ने शिक्षा- दीक्षा ली उस जगह की सुध कभी कांग्रेस ने नहीं ली। पंच तीर्थ का नाम देकर विकास करने का काम बीजेपी ने किया।

नक्सल मोर्चे पर मिल रही है बड़ी सफलता

वहीं नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस के सवालों पर सीएम साय ने कहा- पिछले 1 साल में नक्सलवाद के खिलाफ जिस मजबूती से जवान लड़ रहे हैं, एक साल में 220 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं, डेढ़ हजार से ज्यादा आत्मसमर्पण और गिरफ्तार किए गए हैं, इसकी प्रशंसा पूरे देश में हो रही है। देश के गृहमंत्री का संकल्प है 2026 मार्च तक नक्सलवाद समाप्त करना है। इसी दिशा में सफलता भी मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds