CG धान उठाव में आई तेजी : सरगुजा में अब तक 1 लाख 26 हजार 6 सौ क्विंटल उठा, 54 केन्द्रों में हो रही है खरीदी

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों धान खरीदी का महाभियान चल रहा है। इसी बीच राइस मिलर्स की हड़ताल समाप्त होने के बाद धान का उठाव तेजी से शुरू हो गया है। जिसके चलते अब सरगुजा जिले में धान उठाव तेजी से हो रही है। अब तक 1 लाख 26 हजार 6 सौ क्विंटल धान यानी 12.19% धान का उठाव हो चुका है।

सरगुजा जिले में अब तक 9 लाख 12 हजार 3 सौ 12 क्विंटल धान अब भी उर्पजन केंद्र में पड़ा है। जिले में 35 लाख 10 हजार 7 सौ 35 क्विटल धान के खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। वहीं अब तक 10 लाख 38 हजार 9 सो 70 क्विटल धान की हो चुकी है। जिले में 62 हजार 407 किसान पंजीकृत है जहां के 54 केन्द्रों में हो रही है धान की खरीदी।

जांजगीर चाम्पा में 54 हजार किंटल तक हुआ धान का उठाव 

वहीं जांजगीर चाम्पा में भी राइस मिलर्स की हड़ताल समाप्त होने के बाद धान का उठाव शुरू हो गया है। जिले में राइस मिलर्स ने 10 हजार क्विंटल धान का उठाव कर लिया है। ट्रांसपोर्टरो ने 54 हजार किंटल धान उठाया है।जिले में 18 लाख 94 हजार क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है।

बालोद में धान उठाव सुस्त 

बालोद जिले के 143 धान खरीदी केन्द्रों में अब तक 35 लाख क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। वहीं जिले में अब तक महज 5 लाख क्विंटल का ही उठाव हुआ है। यहां पर धान उठाव और परिवहन धीमी गति से हो रहा है।134 केन्द्रों में अब भी बफर लिमिट से ज्यादा धान बाकि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds