CG : 5 लाख की ईनामी कुख्यात महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, कई बड़ी नक्सली घटनाओ में थी शामिल

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आईए अभियान अंतर्गत सोमवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस उपमहानिरीक्षक कमलोचन कश्यप और पुलिस अधीक्षक गौरव राय के समक्ष महिला नक्सली लीडर केरलपाल एरिया कमेटी सदस्य-नागाराम एलओएस कमांडर हड़में मांडवी ने आत्मसमर्पण किया। उक्त नक्सली लीडर सुकमा जिला अंतर्गत थाना कुकानार के छोटे लखापाल गांव की निवासी हंै। उक्त नक्सली लीडर विभिन्न कैडर में पद ग्रहण कर नक्सली संगठन में सक्रिय थी। यह महिला नक्सली वर्तमान में नागाराम एलओएस कमांडर के तौर पर कार्यरत थी। इससे पूर्व दरभा डिवीजन अंतर्गत डुमाम एलओएस कमांडर के रूप में सक्रिय थी। वहीं पेद्दारास एलओएस सदस्य के तौर पर भी नक्सली संगठन में कार्यरत थी।

यह महिला नक्सली वर्ष – 2017 में मारजूम, डब्बा और गुमोड़ी में हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल थी। इससे पूर्व वर्ष – 2016 में ग्राम कुन्ना में हुई पुलिस – नक्सली मुठभेड़ में भी शामिल थी। उक्त नक्सली लीडर वर्ष – 2013 से नक्सली संगठन में शामिल हुई। उसने छोटे लखापाल जीआरडी सदस्य और के ए एम एस अध्यक्ष के रूप में कार्य किया ।राज्य शासन द्वारा उक्त कैडर के नक्सली की गिरफ्तारी पर 5 लाख रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। इस सफलता में जिला आरक्षी बल और बस्तर फाइटर के जवानों का सराहनीय योगदान था। घर वापस आईए अभियान अंतर्गत कुल 887 नक्सलियों ने घर वापसी की है, इनमें 207 नक्सली लीडर प्रमुख रूप से शामिल है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के मुताबिक आत्मसमर्पित नक्सलियों के बेहतर पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी। जिससे वह बेहतर नागरिक बन सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds