लॉगिन

MP News : कांग्रेस का प्रदर्शन, कमलनाथ बोले-बीजेपी सरकार ने एमपी को बना दिया घोटालों का प्रदेश

Madhya Pradesh December 16, 2024 रिपोर्टर: shailesh
MP News : कांग्रेस का प्रदर्शन, कमलनाथ बोले-बीजेपी सरकार ने एमपी को बना दिया घोटालों का प्रदेश

MP News : कांग्रेस का प्रदर्शन, कमलनाथ बोले-बीजेपी सरकार ने एमपी को बना दिया घोटालों का प्रदेश

भोपाल : भाजपा सरकार की वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस ने सोमवार को बड़ा आंदोलन किया। विधानसभा घेराव से पहले जवाहर चौक में विशाल जनसभा हुई, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार सहित प्रदेश के सभी बड़े नेता शामिल हुए। कमलनाथ ने कहा, भाजपा सरकार ने एमपी को घोटाला प्रदेश बना दिया है।

कमल नाथ ने सभा में प्रदेशभर से आए नेताओं को संबोधित करते हुए कहा, एमपी की तस्वीर आपके सामने है। हर क्षेत्र में घोटाले हो रहे हैं। जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं। किसानों को फसलों के उचित दाम नहीं मिल पा रहे। खाद के लिए परेशान हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, अजय सिंह, कमलेश्वर पटेल, मीनाक्षी नटराजन भी मौजूद हैं।

मनोज परमार को ईडी ने मरने के लिए मजबूर किया: सज्जन वर्मा
पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने कहा, मणिपुर जल रहा है। बंग्लादेश में हिंदू मारे जा रहे हैं। पूरे देश में जातिवाद और धर्म के नाम पर लोगों को बांटा जा रहा है। भाजपा और आरएसएस हर मस्जिद के नीचे मंदिर खोज रही है।  ईडी और इंकम टैक्स का डरा दिखाकर आष्टा के परमार दंपती को सुसाइड क लिए मजबूर किया गया। उन पर सिर्फ इसलिए दबाव बनाया गया क्योंकि, उनके बच्चों ने राहुल गांधी को गुल्लक भेंट किया था। मैं बच्चों को आश्वस्त करता हूं कि उनकी पढ़ाई  लिखाई में कहीं कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

अरुण यादव ने कहा 
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा, कांग्रेस के जांबाज सिपाही आज प्रदेश की लंगड़ी लूली सरकार के खिलाफ एकत्र हुए हैं। प्रदेश का किसान, युवा, माताएं बहनें और आदिवासी दलित अपनी मांगों को लेकर परेशान हैं। किसानों को धान की उचित कीमत नहीं मिलता। धान पहले 4500 रुपए क्लिंटल बिकती थी, लेकिन आज वह 2000 रुपए क्विंटल बेचने को मजबूर हैं। सोयाबीन 4 हजार रुपए क्विंटल बिक रहा है। कमलनाथ सरकार ने 24 लाख किसानों का 14 हजार करोड़ कर्जा माफ किया था। मनमोहन सरकार ने भी देशभर किसानों का कर्जा माफ किया, लेकिन अब उनकी कोई सुनने वाला नहीं है।

किसानों के कर्ज माफ नहीं हुआ: कांतिलाल भूरिया 
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने कहा, झूठे वादे कर सत्ता में आई भाजपा सरकार को उखाड़कर फेंकना है। इन्होंने न किसानों के कर्ज माफ किया और न ही फसलों के उचित दाम दे रही है।

रोजगार की बजाय युवाओं को नशे में धकेला 
हेमंत कटारे ने कहा, मोहन सरकार ने युवाओं को रोजगार देने की बजाय नशे के कारोबार में ढकेल दिया है। भोपाल में साढ़े आठ हजार करोड़ की ड्रग पकड़ाई जाती है। जेल प्रहरी की परीक्षा में अधिकतम नंबर 100 अंक होता है, लेकिन एक अभ्यर्थी को 101 नंबर मिले हैं।

100 रुपए में 100 यूनिट बिजली बंद कर दी: प्रियव्रत सिंह
पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने कहा, हमारी सरकार 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली देती थे, लेकिन मोहन यादव सरकार ने उस स्कीम को बंद कर दिया। प्रदेश में किसान, युवा और व्यापारी हर वर्ग परेशान हैं। कांग्रेस सबकी आवाज बनेगी और जनविरोधी सरकार को हटाकर रहेंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds