Satish Kaushik के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने परिवार वालों को लिखा शोक संदेश, अनुपम खेर ने किया जारी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सतीश कौशिक की पत्नी शशि को एक शोक संदेश भेजा है। सतीश कौशिक के दोस्त अनुपम खेर ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सतीश कौशिक के परिवार को एक पत्र जारी किया है। प्रधानमंत्री का पत्र सतीश कौशिक की पत्नी शशि कौशिक के नाम पर है।

अनुपम खेर सतीश कौशिक के बहुत खास दोस्त माने जाते थे

अनुपम खेर सतीश कौशिक के बहुत खास दोस्त माने जाते थे। सतीश कौशिक के निधन पर वह काफी टूटे हुए भी नजर आए। वह लगातार तब से सोशल मीडिया पर एक के बाद एक पोस्ट करते नजर आ रहे हैं।

अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिखा शोक संदेश भी पोस्ट किया है। सतीश कौशिक की पत्नी शशि ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है। इसे पत्र के साथ अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। अनुपम खेर की पोस्ट पर कई फैंस ने भी प्रतिक्रिया दी है।

सतीश कौशिक का निधन 9 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से हो गया था

सतीश कौशिक का निधन 9 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से दिल्ली में हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को मुंबई ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया था। सतीश कौशिक ने शशि से 1985 में शादी की थी।

उनको सरोगेसी के माध्यम से 2012 में वंशिका नाम की एक बेटी भी हुई है। उन्होंने हाल ही में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट किया है। वह काफी टूटी हुई भी नजर आई।

सतीश कौशिक को पिछली बार छतरीवाली फिल्म में देखा गया था

सतीश कौशिक को पिछली बार छतरीवाली फिल्म में देखा गया था। उन्होंने कंगना रनोट की फिल्म इमरजेंसी भी पूरी कर ली है। इसमें वह जगजीवन राम की भूमिका में नजर आएंगे। उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की जाती है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस थे। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds