लॉगिन

हरियाणा-पंजाब में NIA की रेड: विदेश में बैठे खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला के नेटवर्क खंगालने में लगी टीम

National December 11, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
हरियाणा-पंजाब में NIA की रेड: विदेश में बैठे खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला के नेटवर्क खंगालने में लगी टीम

हरियाणा-पंजाब में NIA की रेड: विदेश में बैठे खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला के नेटवर्क खंगालने में लगी टीम

NIA Raid: हरियाणा और पंजाब में जांच एजेंसी NIA की टीम ने बुधवार की सुबह कई जगहों पर छापेमारी की है। खबरों की मानें, तो जांच एजेंसी ने ये रेड गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकियों के कनेक्शन को लेकर की है। NIA ने हरियाणा से सटे डबवाली से लेकर पंजाब के बठिंडा तक चार जगहों पर रेड मारी है और कई गैंगस्टर के घरों में जाकर उनके परिजनों से पूछताछ की है। हालांकि, NIA ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

जानकारी के अनुसार,  ने सुबह 5 बजे से लेकर 10 बजे तक अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। खबरों की मानें, तो NIA की टीम ने पहले डबवाली शहर और फिर गांव लोहगढ़ में 2 जगहों पर रेड मारी है। टीम ने गांव लोहगढ़ में बठिंडा जेल में बंद अमर प्रताप सिंह उर्फ राजू के घर पर छापेमारी मारी की और यहां राजू के पिता कुलदीप सिंह से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि राजू पर NDPS का एक केस है और एक महीना पहले ही उस पर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज हुआ था।

वहीं NIA ने दूसरी रेड डबवाली शहर के धारीवाल कॉलोनी में की। यहां आरोपी राजू के दोस्त बलराज सिंह से कई देर तक पूछताछ की गई। खबरों की मानें, तो बलराज से पूछा गया कि वह राजू को कब से जानता है और उसके संपर्क में कैसे आया था। फिलहाल, टीम ने बलराज को अरेस्ट नहीं किया गया है और पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। इसके बाद टीम यहां से रवाना हो गई।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds