लॉगिन

Fact Check: जया किशोरी की मॉडल वाली तस्वीर पर सोशल मीडिया में मचा बवाल; जांच में सामने आई इमेज की सच्चाई

FACTS December 10, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
Fact Check: जया किशोरी की मॉडल वाली तस्वीर पर सोशल मीडिया में मचा बवाल; जांच में सामने आई इमेज की सच्चाई

Fact Check: जया किशोरी की मॉडल वाली तस्वीर पर सोशल मीडिया में मचा बवाल; जांच में सामने आई इमेज की सच्चाई

Jaya Kishori Modelling Photos: सोशल मीडिया पर कथावाचक जया किशोरी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि यह उनके मॉडलिंग करियर के दिनों की है। इस तस्वीर को कमाल आर खान (केआरके) समेत कई लोगों ने शेयर किया। केआरके ने लिखा कि जया किशोरी पहले फिल्मी दुनिया में नाम कमाना चाहती थीं। अन्य यूजर्स ने इस तस्वीर को लेकर राजपूत समाज को भी निशाना बनाया। इन दावों ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया।

तस्वीर में पाई गईं कई गड़बड़ियां
जांच में पाया गया कि वायरल तस्वीर में कई गड़बडियां पाई गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस तस्वीर में जया किशोरी के एक हाथ में छह उंगलियां दिखाई दे रही हैं, जबकि असल में उनके हाथों में पांच उंगलियां हैं। इसके अलावा, उनके गले की माला हवा में लटकी हुई नजर आ रही है। इन गड़बियों को देखने के बाद इस बात को लेकर सवाल खड़े होने लगे की यह तस्वीर फर्जी है।

एआई डिटेक्शन टूल्स ने क्या बताया?  
जांच के दौरान एआई डिटेक्शन टूल्स का इस्तेमाल किया गया। Sightengine और Hivemoderation जैसे टूल्स ने पुष्टि की कि 99% संभावना है कि यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है। डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर इसे बनाया गया लगता है। इस निष्कर्ष के बाद, तस्वीर की वास्तविकता पर लगे दावे कमजोर पड़ गए।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds