महाराष्ट्र विधानसभा सत्र: विपक्षी MVA विधायक करेंगे शपथ ग्रहण का बहिष्कार

महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (MVA) के विधायकों ने शनिवार को विधानसभा में शपथ ग्रहण समारोह के बहिष्कार का फैसला लिया है। शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए विरोध का ऐलान किया।

चुनावों में हो रही लोकतंत्र की हत्या
शिवसेना (UBT) विधायक और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा- “हमारे जीतने वाले विधायक आज शपथ नहीं लेंगे। हमें ईवीएम पर संदेह है। यह लोकतंत्र की हत्या है और हम इसके खिलाफ अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।” वहीं, कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा- “चुनाव परिणाम संदिग्ध हैं। पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जनता में नाराजगी है और कुछ गड़बड़ है।”

विशेष सत्र का बहिष्कार करेगा विपक्ष
यह विरोध उस समय हो रहा है जब महाराष्ट्र विधानसभा का नवगठित 288 सदस्यीय विशेष सत्र चल रहा है। इस तीन दिवसीय सत्र में विधायकों को शपथ दिलाने, विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव करने, नई सरकार का विश्वास प्रस्ताव पेश करने और राज्यपाल के संबोधन का कार्यक्रम तय किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds