जंगल में मिली गैस सिलेण्डर सहित हथियार बनाने की मशीन, नक्सली डम्प सामग्री में पहली बार मिला ऑक्सीजन सिलेंडर

नारायणपुर : जिला नारायणपुर के थाना सोनपुर- कोहकामेटा क्षेत्र के ग्राम वाला, कोंगे, कान्दुलपाड़, पांगुड़ व आसपास के क्षेत्रों में माआवोदियों के उपस्थिति की सूचना सोमवार को डीआरजी एवं बीएसएफ की संयुक्त पार्टी रवाना किया गया था। जहां सर्चिंग गश्त के दौरान जंगल में गैस सिलेण्डर सहित हथियार बनाने की मशीन मिली है, नक्सली डम्प सामग्री में पहली बार LGP और ऑक्सीजन सिलेंडर मिला है।
पुलिस ने जंगल में सामग्रियों का मिलना आश्चर्यजनक कहा है, नक्सली डम्प सामग्रियों को सुरक्षा बलों द्वारा मौके पर नष्ट किया गया। नारायणपुर डीआरजी एवं बीएसएफ ने संयुक्त कार्रवाई की है।
इन सामग्रियों को जप्त कर किया गया नष्ट:
एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि सर्चिंग गश्त के दौरान ग्राम वाला-पांगुड़ के जंगल में सुरक्षा बलों को रसोई गैस सिलेण्डर, वेल्डिंग गैस सिलेण्डर, फोल्डेबल चेयर, डेटोनेटर, नक्सली वर्दी, पिट्ठू बैंग, सोलर प्लेट, हथियार बनाने की मशीन, बड़ी संदुके, तेल टिन, साबून एवं भारी मात्रा में नक्सल साहित्य सहित अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री मिला इस प्रकार से नक्सली सामग्री नारायणपुर पुलिस को नहीं मिली थी, जो पुलिस के लिए ऐसा सामग्रियों का मिलना अत्यंत ही आश्चर्यजनक था।