लॉगिन

CG भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो पलटने से तीन लोगों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे सभी

Chhattisgarh December 6, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो पलटने से तीन लोगों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे सभी

CG भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो पलटने से तीन लोगों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे सभी

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के एनएच- 43 में भीषण सड़क हादसा हो गया। टायर फटने के कारण स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। जिनका इलाज अंबिकापुर अस्पताल में चल रहा है। सभी स्कॉर्पियो में सवार लोग शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे।

दरअसल, स्कॉर्पियो में सात लोग अंबिकापुर से मनेंद्रगढ़ एक शादी समारोह में गए हुए थे। जहां से देर रात लौटते समय चंदरपुर के पास वाहन का टायर फट गया। जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो महिला और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाकि घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां से उन्हें अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।

टायर फटने से हुआ हादसा 

प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि, सुबह करीब 3 बजे तेज आवाज सुनाई दी। जिसके बाद मैं वहां पर पहुंचा तो देखा तो चार लोग गाड़ी के चक्के के ऊपर थे। बाकि लोग अंदर में फंसे हुए थे। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सभी को बाहर निकाला। जिसके बाद सभी को तुरंत अस्पताल भेजा गया। फिलहाल कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds