CG ट्रेन में गांजा : विशाखापट्टनम-अमृतसर एक्सप्रेस पर चढ़ा रहा था 22 किलो गांजा, आरपीएफ कर्मी को देखते ही आरोपी हुआ गिरफ्तार

जांजगीर- चांपा। छत्तीसगढ़ केचांपा रेलवे स्टेशन में विशाखापट्टनम-अमृतसर ट्रेन से RPF ने 22 किलो गांजा बरामद किया है। एक अज्ञात व्यक्ति गांजे से भरा बैग ट्रेन में चढ़ा रहा था। इसी दौरान वहां तैनात आरपीऍफ़ कर्मी नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद तस्कर बैग छोड़कर भाग गया। जिसके बाद आरपीफे ने गांजे से भरा बैग जब्त कर लिया है।

बीते दिनों जीआरपी ने चार पुलिसकर्मियों को किया था गिरफ्तार 

ट्रेनों में गांजा तस्करी रोकने के लिए क्राइम ब्रांच की तर्ज पर जीआरपी में एंटी क्राइम टीम गठित की गई है। इसमें जीआरपी के चार आरक्षक लक्ष्मण गाइन, संतोष राठौर, सौरभ नागवंशी और मन्नू प्रजापति की गांजा तस्करों से संलिप्तता की शिकायत छत्तीसगढ़ के खुफिया विभाग को मिली थी। गोपनीय जांच के बाद चारों सिपाहियों की संलिप्ता पाए जाने पर डीजीपी अशोक जुनेजा ने मामले की डायरी एसपी रजनेश सिंह को सौंपते हुए जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds