CG : नारायणपुर मुठभेड़ में शहीद जवान को दी गई अंतिम सलामी, नक्सलियों ने लूटे थे हथियार

नारायणपुर : जिले में बुधवार को पुलिस जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान डीआरजी जवान बिरेंद्र कुमार सोरी शहीद हो गए. आज प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार सोरी को अंतिम विदाई दी गई. साथ ही सीएम विष्णु देव साय ने उनकी शहादत को नमन किया. इस बीच बस्तरआईजी पी सुंदर राज ने शहीद जवान के हथियार लूटने की पुष्टि की है.
कांकेर के रहने वाले थे शहीद बीरेंद्र कुमार सोरी
शहीद बीरेंद्र कुमार सोरी 2010 में नारायणपुर जिला बल में कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। 2018 में नक्सल आपरेशन में वीरतापूर्ण कार्य के लिए उन्हें हेड कॉन्स्टेबल के पद पर पदोन्नत किया गया था। वे कांकेर के नरहरपुर के रहने वाले थे।