कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल : रायपुर के 70 वार्डों में सफाई- पेयजल आपूर्ति ठप

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल चले गए हैं। कर्मचारी सीधा वेतन भुगतान और 4000 रुपए श्रम सम्मान राशि की मांग कर रहे हैं। हड़ताल के कारण रायपुर के 70 वार्डों में आज सफाई और पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। सभी कर्मचारी ठेकेदारों के माध्यम से कम वेतन पर काम का विरोध कर रहे।

दरअसल, पूरे प्रदेश में करीब 20 हजार से ज्यादा कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं रायपुर के करीब 400 से ज्यादा प्लेसमेंट कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारी टेका प्रथा बन करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि, अगर अधिकारियों से उनकी बात नहीं बनेगी तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल को जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds