लापरवाही की सजा : कलेक्टर ने लंबे समय से गायब 3 शिक्षकों और बाबू को बर्खास्त किया

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के शिक्षकों और क्लर्क को बर्खास्त कर दिया गया है। बर्खास्त किए गए तीनों शिक्षक और दो क्लर्क लंबे समय से गायब थे। जिसके बाद कलेक्टर दीपक सोनी ने एक्शन लेते हुए लापरवाही करने पर शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

बर्खास्त किए गए कर्मचारियों में विकासखण्ड सिमगा के शास.प्राथ.शाला रिंगनी में पदस्थ सहायक शिक्षक अमित बहादुर, शास.प्राथ.शाला मोपर के सहायक शिक्षक कल्पना कश्यप, शास.प्राथ.शाला छेरकाडीह के सहायक शिक्षक गीतेंद्र सिंह ध्रुव शामिल है। इसके अलावा शास.उच्च माध्य.विद्यालय केसदा क्लर्क शरद कुमार यादव, विकासखण्ड सिमगा के शास. उच्च माध्य.विद्यालय कामता क्लर्क गौरव कुमार साहू शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds