सीएम विष्णुदेव की अध्यक्षता में मंत्री मंडल की बैठक आज, कई अहम् प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

रायपुर। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक होगी। दोपहर तीन बजे से यह बैठक महानदी भवन यानी मंत्रालय में होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने के बाद मुहर लगने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि बैठक में धान खरीदी की व्यवस्था को लेकर चर्चा हो सकती है। वहीं नक्सलवाद पुनर्वास नीति संशोधन पर भी फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा निकाय और पंचायत चुनाव को एक साथ कराने पर भी मंत्रिमंडल में चर्चा के बाद मुहर लग सकती है। वहीं कई अन्य प्रस्ताव को लेकर बैठक में चर्चा होने की संभावना बनी हुई है।

13 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार का गठन हुआ था। इसी दिन विष्णुदेव साय सीएम बने थे और विजय शर्मा, अरुण साव डिप्टी सीएम बने थे। सरकार का एक साल पूरा होने वाला है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार किसी बड़ी योजना का ऐलान कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds