लॉगिन

दिल्ली-एनसीआर में पांच दिसंबर के बाद बढ़ेगी ठंड

National December 1, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
दिल्ली-एनसीआर में पांच दिसंबर के बाद बढ़ेगी ठंड

दिल्ली-एनसीआर में पांच दिसंबर के बाद बढ़ेगी ठंड

दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में रविवार को कोहरा छाया हुआ है। वहीं अधिकतर हिस्सों में साढ़े सात बजे से ही हल्की धूप निकलनी शुरू हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 5 दिसंबर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और ठंड बढ़ेगी।

मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली का सफदरजंग और पालम इलाके में हल्का कोहरा देखने को मिला। वहीं एनसीआर के कुछ हिस्सों में सुबह 5.30 बजे विजिबिलटी 500 मीटर तक दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार को एक पश्चिमी विक्षोभ गुजरेगा। जिससे तेज हवा चल सकती है और इससे हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।

राजधानी के तापमान की बात करें तो दिल्ली का रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं नोएडा का आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds