पाकिस्तान ने भारत को 282 रन का लक्ष्य दिया, शाहजेब खान ने 159 रन ठोके

क्रिकेट में जब भी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होती हैं तो वो मुकाबला हाई वोल्टेज हो जाता है। ऐसा ही एक मुकाबला दुबई में अंडर-19 एशिया कप में शनिवार को खेला जा रहा। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। पाकिस्तान ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 281 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से शाहजेब खान ने 159 रन की पारी खेली।

शाहजेब ने अपनी पारी में 10 छक्के मारे और 5 चौके उड़ाए। शाहजेब और उनके सलामी जोड़ीदार उस्मान खान के बीच पहले विकेट के लिए 160 रन की साझेदारी हुई। उस्मान 94 गेंद में 60 रन की पारी खेलकर आउट हुए। लेकिन, शाहजेब आखिर तक डटे रहे। उन्होंने खुलकर बल्लेबाजी की और 107 गेंद में अपना शतक पूरा किया। शाहजेब ने यूथ वनडे में पाकिस्तान की तरफ से एक पारी में सबसे अधिक छक्के का कामरान गुलाम (7) का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने 10 छक्के उड़ाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds