Bank Holidays: दिसंबर में 17 दिन बैंकों की छुट्टी; 7 वीकेंड हॉलिडे, क्रिसमस और अन्य अवकाश

Bank Holidays: साल 2024 के आखिरी महीने दिसंबर में बैंकों की छुट्टियोंका असर देशभर में देखने को मिलेगा। इस महीने बैंकों में कुल 17 दिन कामकाज नहीं होगा। इनमें 5 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियां शामिल हैं। इसके अलावा, कई राज्यों में स्थानीय त्योहारों और विशेष दिवस के कारण अलग-अलग तारीखों पर 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं इन छुट्टियों के दौरान भी उपलब्ध रहेंगी। अगर आपको बैंक जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए पहले से अपनी योजना बनाएं।

1 दिसंब रविवार सभी जगह
3 दिसंबर    सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व गोवा
8 दिसंबर रविवार सभी जगह
12 दिसंबर पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा मेघालय
14 दिसंबर    दूसरा शनिवार    सभी जगह
15 दिसंबर रविवार        सभी जगह
18 दिसंबर    यू सोसो थाम की डेथ एनिवर्सरी मेघालय
19 दिसंबर    गोवा मुक्ति दिवस    गोवा
22 दिसंबर रविवार    सभी जगह
24 दिसंबर क्रिसमस ईव        मिजोरम, नागालैंड और मेघालय
25 दिसंबर    क्रिसमस सभी जगह
26 दिसंबर    क्रिसमस सेलीब्रेशन मिजोरम, नागालैंड और मेघालय
27 दिसंबर    क्रिसमस सेलीब्रेशन    नागालैंड
28 दिसंबर    चौथा शनिवार        सभी जगह
29 दिसंबर रविवार सभी जगह
30 दिसंबर    यू किआंग नंगबाह    मेघालय
31 दिसंबर    न्यू ईयर ईव / लोसोंग/नामसोंग    मिजोरम और सिक्किम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds