लॉगिन

ED का बड़ा एक्शन: राज कुंद्रा के घर समेत 15 ठिकानों पर छापा

National November 29, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
ED का बड़ा एक्शन: राज कुंद्रा के घर समेत 15 ठिकानों पर छापा

ED का बड़ा एक्शन: राज कुंद्रा के घर समेत 15 ठिकानों पर छापा

ED raids on Raj Kundra House: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार (29 नवंबर) को बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और उद्योगपति राज कुंद्रा समेत कई लोगों के आवासों पर छापा मारा। ED मुंबई और उत्तर प्रदेश में करीब 15 ठिकानों पर तलाशी ले रही है। कथित तौर पर यह कार्रवाई अश्लील फिल्म के प्रोडक्शन और मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए इसके डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है।

कुंद्रा को 2021 में किया गया था अरेस्ट
कुंद्रा के खिलाफ मुंबई पुलिस ने कथित तौर पर अश्लील प्रोडक्शन करने के सिलसिले में 2021 में  मामला दर्ज किया था। इस मामले में राज कुंद्रा समेत कई अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है। बता दें कि इस मामले में पहले जुलाई 2021 में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा के खिलाफ इंडियन पीनल कोड और आईटी एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था। बाद में मुंबई की एक कोर्ट से कुंद्रा को जमानत मिल गई थी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds