लॉगिन

CG : युवती दुकान आई और दो महंगे मोबाइल लेकर फरार हो गई, घटना सीसीटीवी में कैद

Chhattisgarh November 29, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : युवती दुकान आई और दो महंगे मोबाइल लेकर फरार हो गई, घटना सीसीटीवी में कैद

CG : युवती दुकान आई और दो महंगे मोबाइल लेकर फरार हो गई, घटना सीसीटीवी में कैद

बिलासपुर। तिफरा ओवरब्रिज के पास स्थित अजीज मोबाइल दुकान में गुरुवार दोपहर एक युवती ने चालाकी से दो महंगे मोबाइल चुरा लिए। घटना तब हुई जब युवती मोबाइल खरीदने के बहाने दुकान में आई। उसने संचालक से कुछ मोबाइल दिखाने को कहा दो अलग अलग मॉडल पसंद किए।

युवती ने मोबाइल फाइनेंस कराने की बात कही और संचालक को फाइनेंस प्रक्रिया में उलझाए रखा। बातचीत के दौरान युवती ने संचालक का ध्यान भटकाया और मौका पाकर दोनों मोबाइल फोन लेकर फरार हो गई। घटना इतनी तेजी से घटी कि संचालक को कुछ समझने का समय नहीं मिला।

चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद

दुकान संचालक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे युवती की पहचान हो सके। संचालक के अनुसार, चोरी किए गए मोबाइलों की कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds