Parliament Session: प्रियंका गांधी ने ली सांसद पद की शपथ

Parliament winter Session: प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार (28 नवंबर) को संसद सत्र के तीसरे दिन वायनाड सांसद के तौर पर शपथ ली। प्रियंका गांधी पारंपरिक दक्षिण भारतीय साड़ी में शपथ ग्रहण करने पहुंची। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने प्रियंका गांधी वाड्रा को संसद पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट से जीत रविंद्र वसंतराव चव्हाण ने भी सांसद पद की शपथ ली।

हाथ में संविधान पकड़कर ली शपथ
Parliament winter Session: प्रियंका गांधी ने हाथ में संविधान की प्रति पकड़कर सांसद पद की शपथ ली। प्रियंका गांधी सत्र शुरू होने से पहले अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के साथ संसद भवन पहुंची। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि आज मैं बहुत खुश हूं। बता दें कि गांधी परिवार के तीन सदस्य सोनिया गांधी, राहुल गांधी और सोनिया गांधी अब सदन में एक साथ नजर आएंगे। बता दें कि गांधी परिवार के दो सदस्य मेनका गांधी और वरुण गांधी भी लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। ये दोनों बीजेपी में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds