लॉगिन

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के ओएसडी से हुई ऑनलाइन ठगी, पुलिस में शिकायत दर्ज

Chhattisgarh March 16, 2023 रिपोर्टर: shailesh
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के ओएसडी से हुई ऑनलाइन ठगी, पुलिस में शिकायत दर्ज

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के ओएसडी से हुई ऑनलाइन ठगी, पुलिस में शिकायत दर्ज

रायपुर: राजधानी में ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अब इस ऑनलाइन धोखेबाजी के शिकार छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के ओएसडी अतुल शेटे हो गए।  अतुल शेटे ने पुलिस से शिकायत में कहा है कि उनके पास आरोपी ने ब्लू डॉट कस्टमर सर्विस के नाम से फोन किया। सामान डिलीवरी को लेकर उसने 2 रुपये सर्विस चार्ज लगने की बात कही। फिर मोबाइल पर लिंक भेजा, जैसे ही पीड़ित ने लिंक क्लिक किया, वैसे ही उसके खाते से 4 किस्तों में 99,995 रुपये कट गए।

ऑनलाइन गूगल से निकाला था नंबर

अतुल शेटे ने पुलिस को दी गई जानकारी में बताया कि उन्होंने ब्लू डार्ट कस्टमर सर्विस से कुछ सामान ऑर्डर किया था, जिसकी डिलीवरी 13 मार्च को होनी थी, लेकिन घर पर किसी के नहीं होने के कारण पार्सल वापस चला गया। जिसके बाद उन्होंने गूगल में सर्च कर ब्लू डॉट कंपनी के कस्टमर सर्विस का नंबर निकाल लिया। सामने वाले व्यक्ति ने ब्लू डॉट कस्टमर सर्विस की डिलीवरी आईडी पूछी।

ब्लू डार्ट कस्टमर सर्विस के नाम पर हुई ठगी

डिलीवरी आईडी बताने के बाद उसने कहा कि सामान कल शाम 4 बजे तक पहुंच जाएगा।फिर ठग ने 2 रुपये पेमेंट जमा करने के लिए कहा और लिंक भेजा। लिंक को ओपन करके 2 रुपये यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर किया, जिसके बाद खाते से पैसे कट गए। तेलीबांधा थाना प्रभारी उमेश टंडन ने बताया कि पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी ने पश्चिम बंगाल से अपराध किया है। जांच के बाद टीम वहां आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भेजी जाएगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds