लॉगिन

CG श्री सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा : एमपी के रहने वाले मजदूर की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

Chhattisgarh November 27, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG श्री सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा : एमपी के रहने वाले मजदूर की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

CG श्री सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा : एमपी के रहने वाले मजदूर की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार  जिले के श्री सीमेंट प्लांट में एक मजदूर की मौत हो गई है। मृतक मजदूर की पहचान अशोक सिंह (33 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के ग्राम चंदुवार का निवासी था।

घटना के मुताबिक, अशोक सिंह कल रात श्री सीमेंट के नये सेलो एरिया में काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि, तरुण ठेकेदार के अंडर में पेटी कॉन्ट्रेक्ट में काम करता था। इस दौरान वह एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के मजदूरों में हड़कंप मच गया और घटना की सूचना सुहेला पुलिस को मिली और मौके पर पहुंच गयी। बताया जा रहा है कि, यह हादसा लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था में चूक की वजह से हुआ है।

काफी समय से कर रहा था काम

मृतक मजदूर अशोक सिंह अपने घर से काम करने के लिए श्री सीमेंट प्लांट आया था। तरुण ठेकेदार अंडर में पेटी कॉन्ट्रेक्ट मे काम करता था। उसे इस प्लांट में काम करते हुए काफी समय हो चुका था, लेकिन कल रात उसकी जिंदगी एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। उसके शव को प्लांट के क्षेत्र से बरामद किया गया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जांच में जुटी सुहेला पुलिस 

इस घटना के बाद सुहेला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने प्लांट के प्रबंधन से घटनास्थल की रिपोर्ट और अन्य आवश्यक दस्तावेज मांगे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds