लॉगिन

दिल्ली-एनसीआर में कल से छाएगा घना कोहरा, येलो अलर्ट जारी

National November 27, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
दिल्ली-एनसीआर में कल से छाएगा घना कोहरा, येलो अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में कल से छाएगा घना कोहरा, येलो अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। आईएमडी का कहना है कि आने वाले दो दिन में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा और घना से घना कोहरा छाया रहेगा। जिसके चलते 28 और 29 नवंबर को घने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा सुबह और शाम को कोहरा छाया रहेगा और लोगों को ठंड का अहसा होगा। हालांकि, दिन में धूप निकलेगी और मौसम साफ रहेगा। वहीं आज नोएडा का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds