लॉगिन

विधानसभा चुनाव से पहले आतिशी ने केंद्र सरकार से मांगा 10 हजार करोड़ का लोन

National November 27, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
विधानसभा चुनाव से पहले आतिशी ने केंद्र सरकार से मांगा 10 हजार करोड़ का लोन

विधानसभा चुनाव से पहले आतिशी ने केंद्र सरकार से मांगा 10 हजार करोड़ का लोन

दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में आतिशी सरकार के पास इलेक्शन के लिए पर्याप्ट फंड नहीं बचा है। इसके लिए आप सरकार ने केंद्र सरकार से 10 हजार करोड़ का लोन मांगा है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अपने खर्च को पूरा करने के लिए राष्ट्रीय लघु बचत कोष (NSSF) से 10,000 करोड़ रुपये उधार लेने की मांग की है। हालांकि, इस पर राज्य के वित्त विभाग की ओर से आपत्ति भी जताई गई थी, लेकिन इसके बाद भी केंद्रीय वित्त मंत्रालय को भेजे गए इस प्रस्ताव पर सीएम आतिशी ने हस्ताक्षर कर दिए है।

दिल्ली के अलावा अरुणाचल प्रदेश, केरल और मध्य प्रदेश ऐसे तीन राज्य है, जो एनएसएसएफ से उधार लेते हैं। हालांकि, अधिकांश राज्यों ने एनएसएसएफ से बाहर रहने का फैसला किया हुआ है। क्योंकि, ये लोन बाजार उधार से ज्यादा महंगे हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds