रफ़्तार का कहर : खड़ी हुई ट्रैक्टर से जा भिड़ी बाइक, युवक की मौके पर ही मौत

सीतापुर। छत्तीसगढ़ के सीतापुर में खड़ी हुई ट्रैक्टर से रफ़्तार में आ रही बाइक की भिडंत हो गई। इस भिड़ंत में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार युवती गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद दुर्घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर घायल युवती का इलाज जारी है।

दरअसल यह हादसा नेशनल हाईवे- 43 में गुतुरमा बस स्टैंड के पास हुआ। जहां पर धान भरी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली से पत्थलगांव की ओर से आ रही रफ्तार बाइक जा टकरा गई। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक चमन यादव निवासी पेंडरखी उदयपुर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक सवार युवती गंभीर रूप से घायल का जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds