लॉगिन

MP News : रात 2 बजे पत्नी की तलवार से गला काटकर हत्या की, शव के पास बैठा रहा, सुबह 6 बजे थाने में किया सरेंडर

Madhya Pradesh November 26, 2024 रिपोर्टर: shailesh
MP News : रात 2 बजे पत्नी की तलवार से गला काटकर हत्या की, शव के पास बैठा रहा, सुबह 6 बजे थाने में किया सरेंडर

MP News : रात 2 बजे पत्नी की तलवार से गला काटकर हत्या की, शव के पास बैठा रहा, सुबह 6 बजे थाने में किया सरेंडर

उज्जैन : घट्टिया थाना क्षेत्र के तुलाहेड़ा रोड पर रहने वाले व्यक्ति ने रविवार रात करीब 2 बजे पत्नी की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी। रातभर वह शव के पास बैठा रहा। सुबह छह बजे उठकर वह थाने चला गया।

उसने पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। पहली पत्नी की मौत होने के बाद आठ माह पूर्व ही आरोपी ने दूसरी शादी की थी। पत्नी उसे जमीन बेचने नहीं दे रही थी। इसके अलावा वह उस पर शंका भी करता था। रविवार रात को दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों को उड़ हो गए होश

टीआई देवीलाल दसोरिया ने बताया कि जगदीश बंजारा, निवासी तुलाहेड़ा मार्ग, दुर्गा कॉलोनी, घट्टिया सोमवार सुबह करीब छह बजे थाने पहुंचा था। जहां उसने बताया कि रात को उसने तलवार से पत्नी मंजू उर्फ शिवानी उम्र 40 वर्ष की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी है।

यह सुनते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। घटनास्थल पर पुलिसकर्मी पहुंचे थे। जहां कमरे में महिला का रक्तरंजित शव पड़ा हुआ था।

जगदीश ने पुलिस को बताया, उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। इस कारण उसने आठ माह पूर्व मंजू उर्फ शिवानी, निवासी मूसाखेड़ी इंदौर से दूसरी शादी की थी। शादी के बाद से ही वह उसे परेशान कर रही थी।

छोटी-छोटी बातों पर विवाद कर वह मायके चली जाती थी। इसके कारण वह उसके चरित्र को लेकर शंका करता था। वहीं कुछ दिन पूर्व उसने अपनी जमीन का सौदा किया था। मगर मंजू ने सौदा निरस्त करवा दिया।

वह जमीन भी अपने नाम करवाना चाहती थी। इसके अलावा उसे जमीन बेचने नहीं दे रही थी। रविवार रात को भी उसने विवाद किया था। जिससे नाराज होकर उसने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

जगदीश बंजारा द्वारा दूसरी शादी मंजू से किए जाने पर उसके परिवार के सदस्य नाराज थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मौके से तलवार भी जब्त की गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds